उद्देश्य:


  1. छात्रों एवं कर्मचारियों की शिकायतों का हल निकालने के लिए।
  2. एक व्यवस्थित संरचना विकसित करना जिससे उनकी शिकायतों का समाधान आसानी से किया जा सके।
  3. बातचीत के माध्यम से शिक्षार्थिओं एवं कर्मचारियों को उनकी समस्याओं को रखने के लिए प्रेरित करना।
  4. सामान्य नियम के अनुसार कोई भी शिकायत का समाधान तीन माह के अन्दर किया जाएगा
  5. शिकायत निवारण नीति की कार्यशैली में पूर्णरूप से निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाये रखना हैं।
  6. छात्र एवं कर्मचारियों को अपनी शिकायतों/समस्याओं को स्वतन्त्र रूप से व्यक्त करने के लिए उनमें विश्वास, भयमुक्त वातावरण और बिना किसी प्रकार को भेदभाव को अपनी बात कहने के लिए सहयोग प्रदान करना।


उत्पीड़न शिकायत और निवारण समिति के कार्य:

  1. शिकायत को लिखित रूप में प्राप्त होने पर समिति उस मामले पर शीर्घ कार्यवाही करती है।
  2. शिकायत संबंधी आवेदन को प्राप्त करने के लिए महविद्यालय परिसर में शिकायत पेटी की व्यवस्था करना।
  3. समिति सभी प्राप्त शिकायतों की समीक्षा तय मासिक रूप से करेंगी।
  4. विभिन्न प्रकार के शिकायत संबंधी उच्च अधिकारी से आवश्यकता के अनुरूप दिशानिर्देश एवं परामर्श लिया जाएगा।
Image